फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कौमी इंसाफ मोर्चा को एक साल होने पर जुटे 1500 समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कौमी इंसाफ मोर्चे को वाईपीएस चौक पर बैठे हुए रविवार को पूरा एक साल हो गया। इस मौके पर करवाए समागम में राज्य भर से बसों और गाड़ियों में करीब 1500 समर्थक पहुंचे। इस दौरान इधर-उधर खड़े किए गए वाहनों से शहर के लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग ने 150 पुलिसकर्मियों को तैनात किया हुआ था। 11 जनवरी को श्री फतेहगढ़ साहिब से रिहाई मार्च निकाला जाएगा जो वाईपीएस चौक पर आकर संपन्न होगा।एक साल के दौरान मोर्चे पर कई तरह की हिंसक घटनाएं हुईं और कई निहंग सिखों पर मामले भी दर्ज किए गए। रविवार को इकट्ठे हुए समर्थकों ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। रोजाना की तरह कीर्तन दरबार सजा। रागी जत्थों ने गुरु का पाठ किया और दोपहर करीब दो बजे 31 सदस्यीय जत्था मुख्यमंत्री की कोठी की ओर बंदी सिखों की रिहाई के लिए रवाना हुआ, जिसे चंडीगढ़-मोहाली पुलिस ने सेक्टर-52/53 की सीमा पर रोक दिया। जत्थे ने यहीं बैठकर पाठ किया और लौट आए। इस मौके पर खरड़ की समूह गुरुद्वारा साहिब तालमेल कमेटियों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन


जत्थे के प्रवक्ता ने बताया कि कौमी इंसाफ मोर्चा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के इंसाफ के लिए, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता पावन स्वरूप के इंसाफ के लिए, जेल में बंद समूह बंदी सिखों की रिहाई के लिए, कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड में दोषी राजनेता और अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए लगाया गया है।


एक साल में कौमी इंसाफ मोर्चे पर हुई हिंसक घटनाएं
-7 जनवरी 2023 : कौमी इंसाफ मोर्चा के बैनर तले सिख कार्यकर्ताओं ने जेल की सजा पूरी होने के बावजूद विभिन्न जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर मोहाली के वाईपीएस चौक की घेराबंदी की, जिससे प्रमुख चंडीगढ़-मोहाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई।
विज्ञापन

-6 फरवरी 2023 : मोर्चे का 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सेक्टर 52/53 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचा और उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति देने की मांग की। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए चंडीगढ़ और मोहाली दोनों छोर से सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी।

-8 फरवरी 2023 : पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस का निहंगों से टकराव। इसमें 62 जवान चंडीगढ़ पुलिस के और 9 जवान पंजाब पुलिस के घायल हो गए थे। इस टकराव में घुड़सवार निहंगों ने पुलिस पर तलवारों, भालों से हमला किया था।

-9 फरवरी 2023 : 17 धाराओं के तहत 7 लोगों को नामजद करने समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ। प्रदर्शनकारियों की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की थी। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने इसे सोची-समझी साजिश करार देते हुए छह लोगों पर केस दर्ज किया और 30 को संदिग्ध सूची में डाला था।
10 मार्च 2023 : एनजीओ अराइवसेफ ने साइट से प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि नाकाबंदी के कारण निवासियों और यात्रियों को अनावश्यक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा।
22 मार्च 2023 : उच्च न्यायालय ने एनजीओ की याचिका पर पंजाब से नया हलफनामा और चंडीगढ़ से जवाब मांगा।

24 मार्च 2023 : कौमी इंसाफ मोर्चे के टेंटों में से एक निहंग सिंह की लाश मिली थी। मृतक निहंग लुधियाना का रहने वाला था। लाश गल चुकी थी और उसमें कीड़े चल रहे थे। लाश के बारे पता तब चला, जब टेंट के अंदर से बदबू आने लग गई थी।

9 अप्रैल 2023 : कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन में निहंगों में खूनी झड़प हो गई। इसमें बब्बर सिंह चांडी (बाबा आमना ग्रुप) नाम के निहंग का हाथ काट दिया था। उसे मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया था।
12 अप्रैल 2023 : विरोध स्थल के पास एक 65 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस ने मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया।
17 मई 2023 : हाईकोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को 24 मई को तलब किया।
2 अगस्त 2023 : हाईकोर्ट ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग का आदेश देने में संकोच नहीं किया जाएगा।
14 अगस्त 2023 : यूटी प्रशासक और राज्यपाल ने हस्तक्षेप किया। मोर्चा के सदस्य राज्यपाल से मिले।
15 अगस्त 2023 : मोर्चा ने मोहाली में मार्च निकाला। यूटी पुलिस के साथ मामूली झड़प हुई लेकिन वे चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर पाए।

17 अगस्त 2023 : हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का आखिरी मौका देकर पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी। कहा था कि प्रदर्शन हटाओ, वरना सेना बुलाने में भी संकोच नहीं करेंगे।
विज्ञापन

4 सितंबर 2023 : 241 दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद मोहाली के वाईपीएस चौक पर सड़क के एक किनारे को खोल दिया गया। इसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें