फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले में डेंगू के 15 नए मरीज मिले, कुल मामले पहुंचे 828

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में मंगलवार को डेंगू के 15 नए मामले दर्ज किए गए। अब जिलेभर में डेंगू के मामलों की कुल संख्या 828 पहुंच गई है। फेज-6 सिविल अस्पताल की महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरमनदीप कौर बराड़ ने बताया कि जिलेभर की स्वास्थ्य टीमें डेंगू की रोकथाम के लिए घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही लोगों को घरों के आस-पास विशेष रूप से सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर लोग अपने घर के अंदर से बाहर तक साफ-सफाई रखें और कहीं भी पानी न जमा होने दें तो मच्छरों का प्रकोप कम होगा और डेंगू के मामलों में कमी आएगी। इसके अलावा डेंगू से बचाव के लिए, स्वास्थ्य विभाग की ओर लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें