मोहाली। जिले में शनिवार को 15 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं। वहीं, नवंबर में अब तक 158 डेंगू के केस आ चुके हैं। इन्हें मिलाकर इस साल अब तक 1063 मामले हो चुके हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए हर शुक्रवार डेंगू पर वार मुहिम भी चलाई जा रही है। जिन इलाकों से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वहां फॉगिंग भी करवाई जा रही है। मौसम भी ठंडा होता जा रहा है जिससे मच्छर काटने के मामले अब कम होने लगे हैं। संवाद