मोहाली। महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में क्रिकेट मैच के दौरान चोरी हुए 15 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इस मामले में दिल्ली से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अरबाज, नवीन कुमार उर्फ निक्कू, हेमराज उर्फ पुच्ची और अब्दुल मुगनी उर्फ मियाज के रूप में हुई है। सभी आरोपी दिल्ली और हरियाणा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर सभी मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।