जीरकपुर। डीसी मोहाली के आदेश के बाद भी विश्वकर्मा दिवस पर देर रात तक पटाखे जलाने पर जीरकपुर थाना पुलिस ने 6 व ढकोली पुलिस ने 5 मामले दर्ज कर 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया है।
नवनियुक्त डीएसपी जीरकपुर अंबरोज सिंह ने बताया कि डीसी मोहाली ने रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी का समय निर्धारित किया था। वहीं, 10 बजे के बाद पटाखे चलाने की शिकायत मिलने पर जीरकपुर व ढकोली थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारी गश्त पर निकले। थानाध्यक्षों ने लाउडस्पीकर से आतिशबाजी बंद करने की अपील की लेकिन लोग नहीं माने।