मोहाली। जिले में चौबीस घंटे में शुक्रवार को जहां 149 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, 93 लोग इस बीमारी से ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौटे हैं।
डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि इस बीमारी से बचने के लिए सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन जरूर करें। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अगर पूरे जिले की बात करें तो मोहाली में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज आ रहे हैं। शुक्रवार को मोहाली और आसपास के एरिया में 63 कोरोना के केस सामने आए हैं। जबकि खरड़ में 35, ब्लॉक घडुआं में 26, कुराली में एक, बनूड़ में दो, ढकौली में 19, डेराबस्सी में 3 केस सामने आए हैं।
अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3314 हो गई। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1471 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 1775 है। वहीं, 68 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।