फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रिवाॅर्ड पॉइंट रिडीम करने का झांसा देकर 1.47 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 4 की एक महिला से बैंक रिवार्ड पॉइंट रिडीम करने के चक्कर में 1.47 लाख रुपये की ठगी हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-4 निवासी त्रिवेणी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब सरकार में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं। 28 अगस्त की शाम करीब 5 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें बैंक के 9675 रुपये का रिवॉर्ड पॉइंट करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि अगर 28 अगस्त को ही इसे रिडीम नहीं किया तो सभी रिवार्ड पॉइंट एक्सपायर हो जाएंगे। इसके लिए आरोपी ने एक लिंक भी भेजा था। महिला ने लिंक पर क्लिक किया तो उनका एसबीआई योनो एप खुल गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी आईडी व पासवर्ड डालकर एप खोला, लेकिन कुछ भी समझ नहीं आने के कारण उन्होंने फोन बंद कर दिया। फोन बंद करने के कुछ समय बाद ही महिला के बैंक खाते से 98127 और 49112 रुपये कटने का मैसेज आया। मैसेज देखते ही महिला ने तुरंत बैंक में फोन कर अकाउंट ब्लॉक करवाया और शिकायत पुलिस में दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें