मोहाली। पंजाब में आई बाढ़ ने जिंदगी की रफ्तार रोक दी, घर डूबे, खेत बर्बाद हुए और हजारों लोग बेघर हो गए। इस मुश्किल घड़ी में पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने इंसानियत का बड़ा उदाहरण पेश किया। कॉर्पोरेशन के 146 कर्मचारियों ने अपनी एक दिन की कमाई 2 लाख 27 हजार 107 रुपए सीएम रिलीफ फंड में दी।