फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिेश भेजने के नाम पर 14.53 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 14.53 लाख ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर 14.53 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सोहाना पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक निजी कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान रविंदरपाल के रूप में हुई है। पुलिस को शिकायत में तमन्ना शर्मा ने बताया कि उन्होंने 28 जुलाई, 2021 को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए सेक्टर-66ए एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक निजी कंपनी को 14.53 लाख रुपये अलग-अलग तरीके से दिए थे। लेकिन काफी दिनों तक आरोपी की ओर से वीजा को लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया। इतना ही आरोपी ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। इस मामले में शिकायतकर्ता ने पैसे वापस करवाने की मांग की है। उप कप्तान की ओर से जांच की गई और इसके बाद एसएसपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें