फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौंगी का दशहरा मैदान बना डंपिंग प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के साथ सटे गांव बलौंगी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने से गांव में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग गांव की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं, पर इस दिशा में कोई भी कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है। वहीं इससे इलाके की सुंदरता भी पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और घरों के आगे तक गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

शहर के प्रवेश पर बसा गांव बलौंगी जोकि सबसे ज्यादा आबादी वाला गांव है। इसमें पुलिस थाने के सामने दशहरा मैदान है, जहां पर रोज शाम को मंडी लगती है। यह दशहरा मैदान सिर्फ नाम का है, मौजूदा समय में यह मैदान नहीं बल्कि डंपिंग ग्राउंड बन गया है। आलम यह है कि दशहरा मैदान के सामने जो घर बने हैं वहां रहते लोगों को सुबह सबसे पहले गंदगी के दर्शन करने पड़ते हैं। यही नहीं इस जगह पर रोजाना सुबह-शाम आवाजाही भी रहती है। वहीं गांव में दो पंचायतें भी लगती हैं, पर दोनों की ओर से अभी तक इस जगह की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा कई वादे किए गए थे, पर समस्या जस की तस है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
दशहरा मैदान में सुबह-शाम गंदगी के ढेर गांव की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं। प्रशासन को इसकी साफ सफाई की ओर ध्यान देना चाहिए।
-प्रमोद कुुमार गुप्ता।
गांव में जगह जगह गंदगी के ढेर और सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। इसे बीमारियां फैलने का भी डर बना रहता है।
-केेसी सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें