फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली की 2.5 करोड़ से बदलेगी सूरती

विज्ञापन
विज्ञापन
2.5 करोड़ से बदलेगी कुराली की सूरत
विज्ञापन

- नगर काउंसिल की मीटिंग में प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- सीवरेज पाइपलाइन के ठप प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने का प्रस्ताव पास
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। नगर काउंसिल की मीटिंग काउंसिल दफ्तर में हुई। इसमें शहर के विकास कार्यों के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। सीवरेज पाइपलाइन की ठप पड़ प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक काउंसिल प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कार्यों के लिए दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव पेश किए गए। लगभग 2.5 करोड़ की लागत वाले वाले इन प्रस्तावों को हाउस ने सहमती दे दी। मीटिंग में समूह पार्षदों के अतिरिक्त वाइस प्रधान दविंद्र ठाकुर, ईओ गुरदीप सिंह उपस्थित थे।
पार्षद बहादुर सिंह ओके ने शहर में 88 करोड़ रुपये से डाली जा रही सीवरेज की पाइपलाइन के ठप पडे़ प्रोजेक्ट को हाउस के ध्यान में लाया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद शहर वासियों को कोई लाभ नहीं हुआ, बल्कि इमारतों के नुकसान के अतिरिक्त काउंसिल को गलियों और सड़को की मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च करने पडे़। यही नहीं इस प्रोजैक्ट के कारण चंडीगढ़ रोड सहित कई क्षेत्रों का निकासी प्रबंध भी ठप होकर रह गया है। उन्होंने पाइपलाइन डालने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने व शहर के हुए नुकसान की प्रतिपूर्ति का मामला उठाया। हाउस ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इस संबंधी कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

---बॉक्स
लावारिस कुत्तों से निपटने के लिए प्रस्ताव पास
शहर में लावारिस कुत्तों की संख्या की रोकथाम के लिए कुत्तों की नसबंदी करने संबंधी प्रस्ताव लाया गया। काउंसिल ने इस उद्देश्य के लिए नगर काउंसिल की जगह में आपरेशन थिएटर बनानेे, चौकीदार के लिए कमरा तैयार करवाने, पानी का प्रबंध करने तथा चहारदीवारी करने के अतिरिक्त कुत्तों की देखभाल के लिए पिंजरे तैयार करने के इस प्रोजैक्ट पर खर्च आने वाले 15 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

---बॉक्स
कब्रिस्तान संबंधी प्रस्ताव पास
मीटिंग में अधरेड़ा रोड पर नदी में कब्रिस्तान के लिए जगह देने का प्रस्ताव पेश किया गया। पार्षद शिव वर्मा ने वार्ड नंबर दो की पार्षद शालू धीमान के मीटिंग में न होने के कारण इस प्रस्ताव को पेंडिंग रखने की बात कही। इस कारण पार्षद में ईसाई भाईचारे की प्रतिनिधिता करती पार्षद ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि अब उनके भाईचारे में किसी की मौत हो गई तो वे मृतक को उसके घर रखने के लिए मजबूर हो जाएंगे। पार्षद लाढी के कडे रुख को देखते हुए हाउस ने इस प्रस्ताव को प्रवानगी दे दी। इसके साथ ही शहर में कर्बिस्तान के लिए जगह मिलने का रास्ता साफ हो गया।

फोटो कैपशन : कुराली नगर काउंसिल की मीटिंग में प्रस्ताव पेश करते पार्षद बहादुर सिंह ओके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें