फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पररौवारों को दो दिन उठानी पड़ेगी पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कजौली वाटर वक्स फेज-तीन की लाइन में आई खराबी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर के हजारों परिवारों को बुधवार से आने वाले दो दिन पीने वाले पानी की किल्लत रहेगी। क्योंकि कजौली वाटर वर्कर्स फेज-3 की लाइन में खराबी आ गई। जिसकी इस दौरान रिपेयर की जानी है। ऐसे में सुबह और शाम जहां लो प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी। वहीं, दोपहर में दोनों दिन पानी की सप्लाई बंद रहेगी। वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में पानी की किल्लत नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो शहर में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

इन सेक्टरों की सप्लाई होगी प्रभावित
वाटर सप्लाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह चार बजे से वाटर सप्लाई स्कीम फेज-तीन और चार की सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में सेक्टर-70, 71, गांव मटौर, शाहीमाजरा, फेज-नौ, दस, ग्यारह व इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक से पांच तक की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा ऊपरी मंजिलों वालों को
जानकारी के मुताबिक इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी ऊपरी मंजिलों में रहने वाले लोगों को उठानी पड़ेगी। क्योंकि उन्हें पानी लेने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर आना पड़ेगा। इसके बाद पानी भरने में भी पांच से दस मिनट का समय लगेगा।

ऐसे होगी पानी की सप्लाई
30 जनवरी
सुबह लो प्रेशर से पानी की सप्लाई
शाम पानी की सप्लाई बंद रहेगी
दोपहर लो प्रेशर से पानी की सप्लाई
31 जनवरी
सुबह लो प्रेशर से पानी की सप्लाई
शाम पानी की सप्लाई बंद रहेगी
दोपहर लो प्रेशर से पानी की सप्लाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें