मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूंआं में चल रही मुक्केबाजी चैंपियनशिप की दूसरी जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2018 का दूसरा दिन चंडीगढ़ शहर के लिए मिल जुला रहा है। महिला मुकाबलों में शहर की काजल 48 किलो भार वर्ग में हरियाणा की जैशरी से हार गई। 52 किलो भार वर्ग में खिलाड़ी नंदिनी को आंध्रप्रदेश की निखिता के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि दूसरे दिन पुरुषों के मुकाबलों में चंडीगढ़ शहर के खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए जीत हासिल की। शहर के अंकित ने मध्य प्रदेश के राहुण राठौर को 5-0 के साथ रिंग में मात दी और खिलाड़ी हर्शल ने गोवा के नितेश को हराया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन एक कड़े मुकाबले में मनीपुर की ऐच्च अमेशौरी देवी ने पोलैंड में हुई 13वीं सेलेसियन खेलों के दौरान गोल्ड मैडल विजेता हरियाणा की नेहा को 5-0 के साथ मात दी।