फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे व सिक्योरिटी गार्ड भी करे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
‘एटीएम में लगाएं कैमरे व सिक्योरिटी गार्ड भी करें तैनात’
विज्ञापन

नगर निगम में बैंक अधिकारियों और विधायक की मीटिंग में लिया गया फैसला
लोगों को स्व रोजगार पैदा करने के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
बैंकों से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। नौजवानों को स्व रोजगार शुरू करने के लिए बिना देरी लोन मुहैया करवाए जाने चाहिए। यह बात विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहीं। वह नगर निगम भवन में मीटिंग कर रहे थे।
सिद्धू ने कहा कि बैंक अधिकारी लोगों को परेशान करने के बजाय उनके प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं। हर व्यक्ति को सुविधा दी जाए, इससे बैंकों की लोकप्रियता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बैंकों का रोल अहम है। बैंकों के माध्यम से लोक भलाई स्कीमों को निचले स्तर पर पहुंचाया जाए। इसके लिए उनकी बड़ी जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास संजीव कुमार गर्ग ने कहा कि जिला स्तरीय कंसलटेटिव कमेटी की मीटिंग में प्राइवेट बैंकों के नुमाइंदों की हाजिरी को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी अपने बैंक व एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं। इस मौके पर सर्किल हेड पंजाब नेशनल बैक, सर्किल दफ्तर पटियाला डीएस वर्मा ने समूह बैंकों की तरफ से विश्वास दिलाया कि इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। चीफ लीड बैंक मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से आरसेटी के माध्यम से 6267 व्यक्तियों को स्व रोजगार की ट्रेनिंग दी जाए। वहीं, स्टैंड अप इंडिया प्रोग्राम के तहत 134 लोगों को 1683 लाख रुपये का कर्ज मुहैया करवाया गया। मीटिंग में चेयरपर्सन जिला परिषद परमजीत कौर बडाली, विधायक के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, डीडीएम नावार्ड संजीव कुमार शर्मा, डीएसपी अमरोज सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें