फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में जुटे युवा उद्यमी
विज्ञापन

पंजाब की इंडस्ट्रियल पालिसी समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में द इंडस इंटरप्रियनर्स (टाई) के चंडीगढ़ चैप्टर की ओर से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसे टाईकोन 2018 नाम दिया गया था। समारोह को संबोधित करते हुए आलोक सियासरिया ने कहा कि चंडीगढ़ पिच नाइट के लिए चंडीगढ़ चैप्टर ने दो करोड़ से ज्यादा धनराशि को इकट्ठा किया। पंजाब सरकार की इंडस्ट्रियल एंड डेवलपमेंट पालिसी 2017 में उद्यमी व स्टार्टअप अहम हिस्सा है, जिसका टाई समर्थन कर रही है। चंडीगढ़ एंजेल नेटवर्क ने चंडीगढ़ पिच नाइट को सम्मानित किया। चंडीगढ़ एंजेल नेटवर्क उदीयमान बिजनेस आइडिया में पूंजी निवेश करती है और इसका प्रमुख उद्देश्य नवीनतम वेंचरों को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर कई वक्ताओं ने उद्यमियों के सामने आ रही है चुनौतियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। आलोक सियासरिया ने बताया कि किस तरह से लोकल चैप्टर 2003 में स्थापित होकर 250 तक पहुंच गया है। इस साल हमारे कार्यक्रम में 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अलग-अलग विषयों पर 40 विशेषज्ञों के विचार सुने। वक्ता उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब से आए थे। टाईकोन-2018 में उद्यमियों को अपनी कंपनियों का विस्तार करने में बहुत मदद की।
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व सांसद के अलावा अकादमिक, उद्यमी व राजनयिक आदि भी शामिल थे। राजनयिकों में ब्रिटेन के हाई कमिश्नर सर डौमनिक असक्यूब, कनाडा के हाई कमिश्नर नादिर पटेल व इस्रायल के राजदूत डेनियल कारमान शामिल थे। बड़े बिजनेस हाउस में हीरो ग्रुप के सुनील कांत मुंजाल, वायकाम 18 के सीईओ सुधाशु वत्त, पालिसी मेकर्स में पंजाब के चीफ सेक्रेटरी करण अवतार सिंह, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार काउंसिल के शमिका रवि व डिपार्टमेंट आफ इंडस्ट्रियल पालिसी एंड प्रमोशन के रमेश अभिषेक आदि शामिल थे। सीजंड इनवेस्टर्स में यूनिटस के श्रीकृष्णा राममूर्ति, वेंचर ईस्ट के श्रीकांत सुंदरराजन, इंडियन एंजेल नेटवर्क के पदमजा रूपेरल व चितकारा की मधु चितकारा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें