अध्यापक योग्यता टेस्ट में 136061 अभ्यर्थी होंगे शामिल
मोहाली। शिक्षा विभाग ने 25 फरवरी को लिए जाने वाले पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता टेस्ट एक और दो के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अध्यापक योग्यता टेस्ट एक के लिए 142 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 55212 अभ्यर्थी अपीयर होंगे। इसके अलावा परीक्षा दो के लिए 333 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 136061 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक रहेगा। जबकि पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता टेस्ट एक परीक्षा का समय दो से साढ़े चार बजे तक होगा। विभाग द्वारा 22 जिलों के लिए 28 नोडल केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में मुख्य दफ्तरों की तरफ से अध्यापक, केंद्र कंट्रोलर, केंद्र सुपरिंटेंडेंट, अन्य अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 23 फरवरी को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की तरफ से नोडल केेंद्रों पर जरूरी सामग्री पहुंचा दी जाएगी। जिला शिक्षा अफसरों के नोडल अफसरों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।