गरीब मजदूरों के बच्चों को गर्म कपड़े बांटे
खरड़। भारत विकास परिषद खरड़ की महिला विंग की प्रधान डाक्टर प्रतिभा मिश्रा ने गरीब मजदूरों के बच्चों को गर्म कपड़े बांटे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला उप प्रधान नरिंदर सिंह राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान डाक्टर प्रतिभा मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि हमारे गुरुओं ने धर्म व इंसानियत की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, हम उनके उपकार का बदला नहीं दे सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिला उप प्रधान नरिंदर सिंह राणा ने कहा कि भारत विकास परिषद हमेशा ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती हती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भारत विकास परिषद को सदैव हर संभव सहयोग देती रहेगी। उन्होंने शुक्रवार को करीब 40 गरीब मजदूरों के बच्चों को गर्म कपड़े बांटने के लिए परिषद की प्रधान डाक्टर प्रतिभा मिश्रा का धन्यवाद किया।