फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अमर टैक्स शोरूम से 14 हजार नकद और तेल, शैंपू की बोतल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर में आए दिन चोरी की वारदातों सामने आ रही हैं। इस बार चोरों ने खरड़-लांडरां रोड पर स्थित अमर टैक्स शोरूम से नकदी और सामान चोरी किया है। अमर टैक्स के मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि छह सितंबर को वह शोरूम बंद करके चले गए थे, जब अगले दिन सुबह 9 बजे स्टाफ आया तो देखा कि शोरूम के ताले टूटे हुए थे। जब अंदर जाकर देखा तो शोरूम में सामान बिखरा हुआ था और तेल की बोतलें, शैंपू की बोतलें और राशन के थैले गायब थे। कैश काउंटर से 14 हजार 616 रुपये की नकदी भी गायब थी। उन्होंने इसकी जानकारी हेड ऑफिस में भी दी। साथ ही मौके पर पहुंची सिटी खरड़ पुलिस के एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि चोर अपने साथ शोरूम में लगे डीवीआर भी चोरी करके ले गए हैं। वहीं, अभी चोरों की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें