फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन 14 हजार 800 मुर्गियों को मारकर दफनाया

विज्ञापन
डेराबस्सी के गांव पोल्ट्री फार्म में पहुंची पशु पालन विभाग की टीम। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। नजदीकी गांव बेहड़ा में बर्ड फ्लू की चपेट में आने वाली दो पोल्ट्री फार्मों की मुर्गियों को तीसरे दिन भी मारकर दफनाने का काम जारी रहा। तीसरे दिन रविवार को पशु पालन विभाग की 25 सदस्यों की टीम ने 14 हजार 800 मुर्गियों को मारकर दफनाया। प्रशासन की ओर से तीन दिन में अब तक 44 हजार मुर्गियों को मारकर दफनाया जा चुका है।
विज्ञापन

मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि डेराबस्सी के गांव बेहड़ा में स्थित रॉयल और अल्फा नाम के पोल्ट्री फार्मों की मुर्गियों की बर्ड फ्लू की रिपोर्ट भोपाल की लैब से पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बर्ड फ्लू को रोकने के लिए पोल्ट्री फार्मों की मुर्गियों को मारने का फैसला लिया गया था। उन्होंने बताया कि पहले दिन 11 हजार 200, दूसरे दिन 18 हजार और तीसरे दिन रविवार को 14 हजार 800 मुर्गियों को मारा जा चुका है। यह अभियान चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान मुर्गियों को मारने वाली पशु पालन विभाग की टीम की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है और सभी ने पीपीई किट के साथ फेस शील्ड पहनी है और अन्य जरूरी सावधानियों का भी ध्यान रखा जा रह है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें