फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से संक्रमित 14 लोग मिले, 43 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना से संक्रमित 14 केस सामने आए हैं। जबकि 43 लोगों ने कोरोना को मात दी है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भले ही कोरोना संबंधी वैक्सीन आ गई है, लेकिन लोगों को प्रशासन की ओर से जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें। घर से बाहर सामाजिक दूरी जरूर बनाकर रखेें। इसके साथ ही कुछ अंतराल के बाद हाथ धोने की आदत को जीवन का हिस्सा बनाएं। जानकारी के मुताबिक जो 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें डेराबस्सी से दो, ढकोली से दो, घडुआं से एक, खरड़ से एक और मोहाली शहरी क्षेत्र से आठ मामले आए हैं। बता दें कि मोहाली में अब तक 19613 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 18818 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 372 लोगों की मौत हुई है और अभी 423 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें