डेराबस्सी। क्षेत्र में कोरोना ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यहां पर मौजूद नेशनल डेंटल कॉलेज में 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें 9 विद्यार्थी शामिल हैं। सेहत विभाग ने एहतियात बरतते हुए कॉलेज को बंद कर दिया है।
नोडल अफसर डॉ. विक्रांत ने बताया कि उक्त कॉलेज में स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से वीरवार को 9 अन्य छात्रों और 5 मुलाजिमों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कॉलेज के पूरे स्टाफ व विद्यार्थियों के सैंपल लिए जाएंगे। संक्रमित विद्यार्थियों को उनके घरों में ही क्वारंटीन कर दिया है। एहतियात बरतते हुए विद्यार्थियों के साथ वाले विद्यार्थियों, उनके पारिवारिक सदस्यों सहित संपर्क में आने वाले लोगों के टेस्ट की रिपोर्ट आने तक लोगों के संपर्क में न आने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा आदर्श नगर में रहते एक व्यक्ति की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।