फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जर्मनी में स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर ठगे 13.20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जर्मनी में स्टडी वीजा पर भेजने के नाम पर एक महिला से 13.20 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-48सी चंडीगढ़ की रहने वाली छवि शर्मा पर थाना मटौर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर पहले भी लोगों से धोखाधड़ी करने के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश है। छवि शर्मा ने सेक्टर-70 में स्टार फ्यूचर एजुकेशन एंड इमीग्रेशन के नाम से दफ्तर खोला हुआ था। लोगों से करोड़ों की ठगी के बाद वह अपना दफ्तर बंद कर फरार हो चुकी है।
विज्ञापन

हरियाणा के अंबाला कैंट की रहने वाली गरिमा ने एसएसपी मोहाली को 15 नवंबर को शिकायत दी शिकायत में उसने बताया कि स्टार फ्यूचर एजुकेशन सर्विस की प्रबंधक छवि शर्मा ने अपनी कंपनी का सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिया था। उसने विज्ञापन देखकर उससे संपर्क किया। छवि शर्मा ने उसे सेक्टर-70 में अपने दफ्तर बुलाया। जब उससे मिली तो उसने जर्मनी का वीजा दिलाने की बात कही। छवि शर्मा ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे जर्मनी में स्टडी वीजा लेकर देगी। उनकी कंपनी का रिजल्ट काफी अच्छा है। उसने भरोसा कर छवि शर्मा को वीजा की 13.20 लाख रुपये रकम दे दी। छवि ने बाद में ना तो उसे वीजा लेकर दिया और न ही उसके पैसे वापस किए। जांच मटौर थाने के एसएचओ के पास पहुंची जिन्होंने आरोपी महिला पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें