फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्ष में जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। शहर में एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग के दौरान चल रही रामलीला के मंचन में गलत शब्दों का प्रयोग करने को लेकर लोगों और प्रबंधकों के बीच हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को हल करवाया। शहर की कृष्णा मंडी में एक पंजाबी फिल्म में रामलीला के सीन किए जा रहे थे। शूटिंग के दौरान जब रामलीला के सीन के दौरान ही मेघनाथ और सुरुपनखा के बारे में गलत शब्द बोले गए तो लोगों में रोष पैदा हो गया और इन शब्दों को बंद करने के लिए कहा। रवि कुमार और अन्य ने गलत शब्दों का प्रयोग करने की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि ऐसे शब्दों से समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। लोगों के विरोध को देखते हुए फिल्मांकन का काम बीच ही रोकना पड़ा और फिल्म प्रबंधकों ने रोष में आए लोगों को शांत करने की काफी कोशिश की। अंत में जब फिल्म के प्रबंधकों ने एतराजयोग्य शब्दों वाले सीन को फिल्म में से निकालने का भरोसा दिया तो लोगों का रोष शांत हो गया। इसके बाद लोगों में भी बहसबाजी हो गई और एक नौजवान के पत्थर लगने से वह घायल हो गया। इसी दौरान फिल्म की शूटिंग के लिए स्टेज तैयार करने वाले ने पैसों की अदायगी की मांग की। अदायगी मौके पर ना किए जाने को लेकर उसकी फिल्म प्रबंधकों के साथ बहसबाजी हो गई तथा लोगों द्वारा पुलिस को बुलाया गया तथा पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालते हुए दोनों को शांत किया। सिटी थाना के एसएचओ हिम्मत सिंह ने बताया कि उनको लोगों द्वारा सूचना दी गई थी। लेकिन मौके पर ही दोनों पक्षों की सहमति होने कारण मामला शांत हो गया।

फोटो कैपशन : कुराली में फिल्म की शूटिंग दौरान एतराजयोग्य शब्दों का प्रयोग करने के बाद बहस करते हुए दोनों प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें