फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले ने मोहाली को दिए हैं गहरे जख्म

विज्ञापन
विज्ञापन
26/11 आतंकी हमले ने मोहाली को दिए गहरे जख्म
विज्ञापन

हमले में शहर के चार लोगों की गई थी जान
याद कर लोगों की आंखों से आ जाते हैं आंसू
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। दस साल पहले मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले ने मोहाली को गहरे जख्म दिए हैं। भले ही समय बीतने के साथ इस हमले में प्रभावित लोगों की जिंदगी आगे बढ़ गई है, लेकिन इस दिन के आते ही उन लोगों के पुराने जख्म एक बार फिर हरे हो जाते हैं जिन्होंने इस हमले में अपनों को खोया है। हमले का जिक्र होते ही उनकी आंखों से आंसू अनायास ही आ जाते हैं।
जानकारी के मुताबिक मुंबई आतंकी हमले में होटल ताज में मोहाली निवासी करमबीर सिंह कंग की पत्नी नीति (40) व दो बेटे उदय (14) व समर (5) की मौत हो गई थी। कंग ताज होटल में उस समय मैनेजर थे। वे बच गए थे हमले के बाद से पूरे शहर में शौक की लहर दौड़ गई थी । कंग के पिता का कंडाला में अपना फार्म हाउस था जबकि उनके रिश्तेदार फेज-दस में रहते हैं। उनके एक करीबी जानकार ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि यह जख्म कभी नहीं भरे जा सकते हैं। हालांकि अब परिवार आगे बढ़ चुका है। फेज-पांच के पार्षद अशोक झा ने बताया कि 26/11 हमले में कई लोगों की जान गई थी। हमले में मारे गए बेगुनाह लोगों की आत्मा को भगवान शांति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसमीन की भी गई थी जान
उक्त आतंकी हमले में शहर की बेटी जैसमीन की भी जान गई थी। वह होटल में ट्रेनी थी। वह सेक्टर-44 स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ी थी। वह फेज-नौ की रहने वाली थीं। साथ ही उसके पिता आईटीबी में उच्च पद पर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें