फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब की सारी खामियों को दर किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार द्वारा गठित ओवर साइट कमेटी के मेंबर मीडिया से हुए रूबरू
विज्ञापन

- कहा-कमेटी बोर्ड द्वारा तैयार सिलेबस को पहले ही रद करने की सिफारिश कर चुकी थी

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं के इतिहास की विवादित किताब को लेकर शिरोमणि अकाली दल व अन्य दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच वीरवार को सरकार द्वारा गठित ओवर साइट कमेटी के चार मेंबर मीडिया से रूबरू हुए। कमेेटी के मेंबर डॉ. किरपाल सिंह, डॉ.जेएस गरेवाल, डॉ. पृथ्वीपाल कपूर व इंदू बग्गा शामिल थी। उन्होंने साफ किया कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ ही कोई भी संबंध नहीं है। साथ ही कमेटी के मेंबरों ने अपना सारा जीवन इतिहास को समर्पित किया है। साथ ही वह सिख धर्म व सिख गुरुओं का पूरा सत्कार करते हैैं, लेकिन किताब लिखते समय श्रद्धा नहीं बल्कि अकादमिक क्षेत्र देखा जाता है। इस मौके डॉ. किरपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा माहिरों की कमेटी ने अपनी पहली मीटिंग में स्कूल बोर्ड की तरफ से बनाए गए पाठ्यक्रम को रद करने की सिफारिश की थी। साथ ही कहा था कि नई किताब एतिहासिक स्त्रोतों के अनुसार लिखाई जाए। साथ ही चालू विद्यक साल 2018-18 में पुरा सिलेबस व पुरानी किताब ही रखी जाए। मुख्यमंत्री ने भी कमेटी के फैसले को मान्यता दे दी है। उन्होंने बताया कि 12वीं इतिहास की किताब के चैप्टरों में संशोधन किया गया। जो कि अलग अलग समय के इतिहासकारों, विद्वानों की तरफ लिखे गए ग्रंथों पर आधारित है। कुछ राजनीतिक लोगों जानबूझकर किताब के तथ्य को निशाना बना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि जो गलतियां बताई जा रही है। असल में वह गलतियां नहीं हैं। उन्होंने साफ किया है कि किताब की सारी खामियों को पूरा करके उसे विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि लोगों के सुझावों का भी वह स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें