फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार सेवा केंद्र चलाने में नाकाम साबित हुई: शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा केंद्र चलाने में फेल हुई सरकार: शर्मा
विज्ञापन

गाजीपुर में नए आम सेवा केंद्र का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पूर्व अकाली भाजपा सरकार की ओर से लोगों की सुविधा के लिए खोले गए सेवा केंद्रों को चलाने में मौजूदा कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। यह आरोप हलका विधायक एनके शर्मा ने जीरकपुर नगर काउंसिल के गांव गाजीपुर में नए खोले गए आम सेवा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद लगाए। उन्होंने कहा अकाली भाजपा सरकार ने गांवों और शहरों में सेवा केंद्र खोलकर पंजाब को नागरिक सेवा प्रदान करने वाला पहला राज्य बनाया था। जबसे कांग्रेस सरकार सता पर काबिज हुई है, उसने सेवा केंद्रों को बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी। कांग्रेस सरकार लोगों को सुविधा देने की जगह उनकी सरकार की तरफ से चालू सुविधा को भी बंद करने पर लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के प्रयासों से मोहाली जिले के 90 गांवों में आम सेवा केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है। इसके अंतगर्त हलके में बीते दो महीनों के दौरान 20 आम सेवा केंद्र खोले गए हैं। इनके खुलने से अब लोगों को रोजमर्रा के काम करने के लिए दफ्तरों में परेशान नहीं होना पड़ेगा। इन सेवा केंद्रों में नागरिक सेवाओं मिलेंगी। यहां फर्द, जमाबंदी, जन्म और मृत्यु के सर्टिफिकेट, बिजली बिल, जाति सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, बुढ़ापा पेंशन, शगुन स्कीम, आटा दाल आदि स्कीमों और तहसीलों में होने वाले काम इन सेवा केंद्रों में हुआ करेंगे। इस मौके पर हरदीप सिंह गाजीपुर, कृष्ण ढ़कोली, जगतार सिंह सोढी, जोरा सिंह गाजीपुर, मलकीत सिंह, जोगिंद्र सिंह नंबरदार समेत अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन -हलका विधायक एनके शर्मा गाजीपुर में सेवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें