फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी बरवाला मार्ग पर नए बने कोल्ड स्टोर में लगी आग,

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर में लगी आग, हजारों बोरी आलू जले
विज्ञापन

चंडीगढ़, डेराबस्सी, दप्पर और लालड़ू से आईं 20 गाड़ियां
पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
डेराबस्सी बरवाला मार्ग पर बने कोल्ड स्टोर में शनिवार शाम लगी आग
अमोनिया गैस के टैंकर तक आग पहुंचने के कारण फायर विभाग के कर्मियों के फूले हाथ पैर
दो गाड़ियों को लगाया अमोनिया के टैंकर तक पहुंचने में
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
डेराबस्सी-बरवाला मार्ग स्थित एशियन कोल्ड स्टोर में शनिवार को अचानक आग लग गई। इससे स्टोर के अंदर रखी हजारों बोरी आलू और अन्य सामान जल गए। चंडीगढ़, डेराबस्सी, दप्पर और लालड़ू से आई करीब 20 दमकल की गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है। आग लगने से स्टोर की नई बनी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई।
मुख्य फायर अधिकारी कौर सिंह ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिली। आग ज्यादा होने के कारण चंडीगढ़, डेराबस्सी, दप्पर और लालड़ू अग्निशमन विभाग से संपर्क कर गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल विभाग के कर्मियों ने करीब 20 अग्निशमन वाहनों की सहायता से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता प्राप्त की, लेकिन तब तक स्टोर में रखी आठ हजार आलू की बोरियां जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर के मालिक रविंद्र गुप्ता ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है। आग से कोल्ड स्टोर का सामान जलकर राख हो गया है। गुप्ता के अनुसार, आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। स्टोर में साढ़े सात हजार बोरी आलू की पड़ी थी, जिसमें आधी से ज्यादा जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर अक्तूबर 2017 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन


अमोनिया गैस बचाने में करनी पड़ी भारी मशक्त
स्टोर में कूलिंग करने के लिए डेढ़ टन अमोनिया गैस का टैंकर पड़ा था, जिसके बारे में पता लगने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। अगर आग अमोनिया गैस के पास पहुंच जाती तो तबाही मच सकती थी। इसको बचाने के लिए फायर ब्रिगेड ने दो गाड़ियों को तैनात कर दिया। जिन्होंने अमोनिया गैस तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।


कैप्शन: डेराबस्सी बरवाला रोड पर एक कोल्ड स्टोर मे लगी आग का दृश्य व सड़ी हुई आलू की बोरियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें