फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीकरपुर को दो थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को मिलेंगे पांच सौ जवान, जीरकपुर को दो थाने
विज्ञापन

जिला पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए उठाया कदम
जीरकपुर नगर काउंसिल को भी जमीन देने के लिए लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
मुलाजिमों की कमी का सामना कर रही जिला पुलिस को जल्द ही 500 जवान मिलेंगे। ट्रेनिंग पर गए मुलाजिम शहर पहुंचने वाले हैं। इसके साथ ही जीरकपुर सब स्टेशन को दो नए पुलिस थाने मिलेंगे। ढकोली और बलटाना पुलिस चौकी को अपग्रेड करने के लिए मोहाली पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रपोजल बनाकर सरकार को भेजा गया है। सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, जीरकपुर की आबादी बढ़ रही है। कई नई रिहायशी कॉलोनियां बस रही हैं। ऐसे में एक पुलिस स्टेशन से काम चलाना मुश्किल हो रहा है। मुलाजिमों की कमी का फायदा अपराधी किस्म के लोग उठा रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से ढकोली और बलटाना चौकी को अपग्रेड करने की तैयारी की गई है। एसएसपी ने बताया कि थानों संबंधी काम आखिरी चरण में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से कभी भी इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। ऐसे में उनकी तरफ से जीरकपुर नगर काउंसिल को भी थानों को जगह मुहैया करवाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि नए जवान भी जल्द ही मिलने वाले हैं। जवान अभी ट्रेनिंग पर हैं। वहां से आने के बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


अब खरड़ और न्यू चंडीगढ़ पर फोकस
जीरकपुर को नए साल में पीसीआर की सौगात देने के साथ ही अब पुलिस विभाग का फोकस खरड़ और न्यू चंडीगढ़ पर है। इन इलाकों में जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वहां की रिपोर्ट भी विभाग तैयार कर रहा है। फिलहाल न्यू चंडीगढ़ में एक नया थाना बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पीसीआर सिस्टम को अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


सौ नंबर मिलाने पर कॉल नहीं जाएंगे चंडीगढ़-रोपड़
मोहाली, खरड़, जीरकपुर और डेराबस्सी में सौ नंबर मिलाने पर अब चंडीगढ़, पंचकूला और रोपड़ में कॉल नहीं लगेगी। पुलिस विभाग ने इस समस्या को सुधारने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें