फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख तक किसानों का कर्जा होगा माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ
विज्ञापन

मोहाली। जिले के किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर कमेटी बना दी गई है। डीसी गुरप्रीत कौर सपरा की अगुवाई में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में इस मामले को लेकर मीटिंग हुई। मीटिंग में कर्ज माफी की समीक्षा करते हुए डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि जिले में कर्ज माफी स्कीम को लागू करने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीटिंग में जिला लीड बैंक के मैनेजर आरके सैनी ने समूह बैंक अधिकारियों को कर्ज माफी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। किसानों को भी कर्ज माफी के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास संजीव गर्ग, मुख्य खेतीबाड़ी अफसर परमिंदर सिंह समेत बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें