मोहाली। जुझार नगर से एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई है। 14 जून को वह घर से गई थी लेकिन लौटकर नहीं आई। उसके परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। परिवार ने शक जताया है कि उनकी बेटी को किसी अज्ञात ने अगवाकर गुप्त स्थान पर छिपाकर रखा हुआ है। लापता नाबालिग के पिता ने इस मामले की शिकायत बलौंगी थाना पुलिस को दी थी।
पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। लापता नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी 14 जून को सामान लेने के लिए घर से गई थी लेकिन शाम तक वापिस नहीं आई। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने अपने रिश्तेदारों में भी उसकी तलाश की लेकिन वह वहां भी नहीं थी। कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि एक युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर साथ ले गया है, जिसके बाद युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत दी।