संवाद न्यूज़ एजेंसी
नयागांव। नयागांव में 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने से परिवार परेशान है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को अपने साथ ले गया।
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी 22 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे छत पर खेलने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।