फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन पर कार्रवाई : 13 वाहन जब्त.. सात दुकानदारों पर केस दर्ज, बिना मास्क के 130 चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में रात्रि कर्फ्यू तोड़कर सड़कों पर निकलने वाले और मास्क न पहनने वालों पर जिला प्रशासन और पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। रविवार रात एसडीएम और दो डीएसपी की अगुवाई में पुलिस की टीमों ने शहर में स्पेशल नाके लगाए और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 13 वाहनों को जब्त किया गया। जबकि 130 लोगों के मास्क न पहनने पर चालान किए गए। इतना ही नहीं तय समय के बाद दुकानें खोलने वाले सात दुकानदारों के भी चालान किए गए। प्रशासन का कहना है कि नियमों को तोड़कर लोग कोरोना महामारी को बढ़ावा दे रहे थे। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और यह अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को एसडीएम जगदीप सहगल की अगुवाई में पुलिस और प्रशासन की टीमों ने स्पेशल अभियान चलाया। इसमें डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह संधू और डीएसी सिटी-2 दीप कमल भी शामिल हुए। इसके अलावा पीसीआर इंचार्ज अजय पाठक भी टीम का हिस्सा थे। इस दौरान शहर की सभी बाजारों को चेक किया गया। साथ ही नाइट कर्फ्यू के दौरान भी दुकानें खोलने वाले करीब सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अधिकारियों के मुताबिक लोग कोरोना महामारी को हलके में ले रहे हैं। नियम तोड़ने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। यह ड्राइव शहर के फेज-1, मटौर थाना, सोहाना, फेज-11, फेज-8, इंडस्ट्रियल एरिया चौकी, एयरपोर्ट रोड में चलाई गई।
इसके अलावा सब डिवीजन खरड़ और डेराबस्सी में भी इसी तरह की ड्राइव चलाई गई। डीएसपी सिटी-1गुरेशर सिंह ने बताया कि उनकी कोशिश यही है कि लोग महामारी की गंभीरता को समझें और खुद के साथ दूसरों को भी इस महामारी से बचाकर रखें। इसके मद्देनजर ही यह स्पेशल ड्राइव चलाई गई है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी-2 दीपकमल का कहना है कि यह महामारी काफी घातक है। सरकार की ओर से तय किए गए नियमों को न मानने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इस महामारी की रोकथाम के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
बता दें कि इससे पहले पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने 12 दुकानदारों पर रात्रि कर्फ्यू में दुकानें खोलने के आरोप में केस दर्ज किया था। इसमें फेज-3बी2 की एक नामी स्वीट शॉप, एक नामी फूड चेन समेत कई नामी दुकानें शामिल हैं। इस दौरान कई लोग अपनी सिफारिश भी लगाते रहे। सभी को थाने से जमानत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें