फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में 126 क्लब संभालेंगे मतदाता जागरूकता की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में युवा मतदाताओं को जागरूक करने और वोटर सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी की है। 126 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) इस अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे। इन क्लबों के माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त गीतिका सिंह की अध्यक्षता में ईएलसी नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गीतिका सिंह ने युवाओं को चुनाव प्रक्रिया और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। प्रत्येक संस्थान में एक लड़के और एक लड़की को परिसर दूत नियुक्त किया गया है। ये दूत आगामी विधानसभा चुनाव तक जागरूकता और मतदाता पंजीकरण अभियान चलाएंगे। इनका लक्ष्य 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के युवाओं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें