जीरकपुर। स्किल विकास और उद्दमता मंत्रालय की ओर से डिप्टी कमिश्नर विकास के नेतृत्व में पंजाब हुनर विकास मिशन के तहत दशमेश खालसा कॉलेज के सहयोग से रोजगार मेला लगाया गया। इस अवसर पर जिला स्किल अफसर स. गुरप्रीत सिंह, मानसी भांबरी और स. जगप्रीत सिंह और एजीसीएल भारी डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक अंबरीश त्यागी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कर्मबीर सिंह ने रोजगार मेले में पहुंचे विद्यार्थियों का स्वगत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह मेले बहुत लाभदायक सिद्ध होते हैं। इन मेलों में युवकों को भविष्य के लिए संभावना तलाशने का सुनहरा मौका मिलता है। इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की छोटी-बड़ी कंपनियों ने योग्य विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चुना। इस मौके पर अंबरीश त्यागी ने बताया कि इस मेले में विभिन्न स्कूलों-कालेजों के करीब 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 125 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चुना गया। जबकि 45 विद्यार्थियों को अगले राउंड के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। जो चुने गए हैं उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस अवसर पर परमवीर सिंह गिल, तमन्ना, किरनदीप कौर आदि मौजूद रहे।