फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में 1231 लोग कोरोना संक्रमित, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में बुधवार को कोरोना से 1231 लोग कोरोना संक्रमित हो गए और दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसी ईशा कालिया ने बताया कि बुधवार को सेहत विभाग की ओर से अलग-अलग अस्पताल में बुखार से पीड़ित 4527 लोगों की कोरोना जांच को लेकर सैंपलिंग की गई थी। जबकि राहत की खबर यह है कि 972 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक होकर घर लौट गए। जिले में अभी तक 82652 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं और इनमें से 72984 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1094 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। बुधवार को आए मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 8574 हो गई है, इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। डीसी ने कहा कि बिना वजह घर से बाहर न निकलें और बाजार में घूमते समय मुंह पर मास्क पहनें और साथ-साथ सामाजिक दूरी के नियम की पालना जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें