फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट में नगर निगम ने चलाई ड्राइव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमला मार्केट में रिपेयर के लिए आई कारें और मेकेनिकों का सामान जब्त
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम की टीम ने कमिश्नर की अगुवाई में की कार्रवाई
मोहाली के नए बस स्टैंड को जाती सड़क पर हुए कब्जे से यातायात होता था प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-1 स्थित कमला मार्केट में नगर निगम की टीम ने बुधवार को कमिश्नर भूपिंदरपाल सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की। इस दौरान मार्केट में मोटर रिपेयर का काम करते मेकेनिकों का सामान जब्त किया गया। इसमें रिपेयर के लिए कारें और मेकेनिकों की टूल पेटियां भी शामिल थीं।
कमला मार्केट मोहाली गांव में उस सड़क पर स्थित है जो सड़क चंडीगढ़ से मोहाली के नए बस स्टेंड की ओर जाती है। इस सड़क के किनारे बड़ी संख्या मेकेनिकों ने अपनी पेटियां और टूल बॉक्स रखकर करीब 30 फीट जगह पर कब्जे किए हुए थे जिससे यातायात प्रभावित होता था। मार्केट के प्रधान अमनदीप सिंह अबियाना ने बताया कि इस मार्केट की कुछ जगह गमाडा और कुछ जगह नगर निगम के अधीन आती है। गत माह गमाडा की टीम ने भी यहां कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि यह कार्रवाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फीसदी रुपये भरे, नहीं मिलीं दुकानें
काफी समय पहले इस मार्केट में काम करते मेकेनिकों को दुकानें देने के लिए गमाडा ने सर्वे किया था। इसके बाद मेकेनिकों ने दुकानों की कीमत के 10 प्रतिशत रुपये गमाडा के पास साल 2017 में जमा करवाए थे, परंतु अभी तक मार्केट के मेकेनिकों को दुकानें नहीं मिलीं जिस कारण उनको मजबूरन यहां काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें