फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ चार कैंसर पीड़ित आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 804 कैंसर पीड़ित आए सामने
विज्ञापन

- मरीजों को इलाज के लिए सरकार ने दस करोड़ 34 लाख 32 हजार 830 रुपये की दी सहायता
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिले में अब तक 804 कैंसर पीड़ितों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ 34 लाख 32 हजार 830 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा ने दी। डीसी ने बताया कि जिले में दिसंबर 2018 तक रजिस्टर हुए कैंसर पीड़ित मरीजों को सरकार की तरफ से जनवरी 2018 तक मंजूर हुई 10 करोड़ 34 लाख 32 हजार 830 रुपये की रकम वित्तीय सहायता के तौर पर प्रदान की गई। इनमें से कैंसर के 15 केस दिसंबर 2018 में रजिस्टर किए गए, जिनमें 4 पुरुष व 11 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 14 मरीजों को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ और एक को जीएमजीएच-32 में भेजा गया। इन कैंसर पीड़ितों में से 2 डेराबस्सी, 7 खरड़ और 6 मोहाली से हैं। डीसी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से सूबे से कैंसर खात्मे के लिए जहां प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का प्रयास है कि कोई कैंसर पीड़ित आर्थिक कमजोरी के कारण इलाज से वंचित न रहे।
विज्ञापन

---बॉक्स
जनवरी में आठ केस आए
जनवरी 2019 में कैंसर के 8 केस रजिस्टर्ड हुए, जिनमें 4 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 6 कैंसर पीड़ितों को पीजीआई चंडीगढ़, एक को होमी भाबा कैंसर अस्पताल संगरूर और एक को मैक्स अस्पताल फेज-6 मोहाली में इलाज के लिए भेजा गया। डीसी ने बताया कि जनवरी 2019 तक कैंसर के 3 मामलों के लिए 6 लाख रुपये रकम मंजूर की गई। जनवरी तक कुल 804 कैंसर पीड़ित मरीजों को मुख्यमंत्री कैंसर राहत फंड में से मंजूर हुई 10 करोड़ 34 लाख 32 हजार 830 रुपये की माली मदद मुहैया कराई गई। मुख्यमंत्री कैंसर राहत स्कीम अधीन कैंसर पीड़ित मरीज को इलाज के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें