मोहाली। संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र गुरुनूर सिंह रंधावा ने आयु वर्ग -17 कैडिट कराटे खेल में हिस्सा लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। कराटे के मुकाबले चेन्नई जेजे स्टेडियम में हुए थे। मुकाबले में गुरुनूर सिंह रंधावा ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में कांस्य पदक अपने नाम किया है। प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर संधू ने विद्यार्थियों को इसके लिए बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरणा लेंगे।