मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर अलग-अलग पार्टी नेताओं से अमर उजाला की बातचीज के अंश..
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। अंतरिम बजट में की गई घोषणाओं को एक ओर पार्टी नेताओं ने अब तक का सबसे अच्छा बजट करार दिया है तो विपक्ष ने इसको चुनावी जुमले के अलावा कुछ नहीं कहा। जबकि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि देश की जनता अब मोदी सरकार के चुनावी जुमलों के बहकावे में नहीं आने वाली। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अंतरिम बजट को किसानों के साथ किया गया भद्दा मजाक बताया।
ये बोले कांग्रेसी नेता...
ये सिर्फ चुनावी जुमला है: दीपेंद्र ढिल्लों
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को कांग्रेस पार्टी ने चुनावी जुमला करार दिया। क्योंकि देश की जनता अब मन बना चुकी है, जिन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को चलता करना है। शुक्रवार को बजट में जो चुनावी जुमले ऑफर किए गए हैं, इसका असर देश की जनता पर नहीं पड़ने वाला।
-दीपेंद्र ढिल्लों, प्रधान, जिला मोहाली कांग्रेस।
किसानों के साथ मोदी सरकार ने किया भद्दा मजाक : आप
मोदी सरकार द्वारा अंतरिम बजट में किसानों के साथ भद्दा मजाक किया गया है। क्योंकि किसान को बजट से कोई रियायत नहीं मिली, देश को अन्न से भरने वाले किसान को ट्रैक्टर खरीदने के लिए आज भी 28 प्रतिशत जीएसटी चुकानी पड़ रही है, जो कहां तक वाजिब है।
-रमेश शर्मा, ब्लाक प्रधान, आम आदमी पार्टी, जीरकपुर।
मध्यम वर्ग से जुड़े परिवारों का भाजपा ने रखा खास ख्याल : भाजपा
अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग से जुड़े परिवारों का खास ख्याल रखा गया है, जिनकी आयकर सीमा को अढ़ाई लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया है। पहले उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। वहीं, आयकर की सीमा बढ़ जाने से मध्यम वर्ग से जुड़े लोग अपने खर्च की सीमा को बढ़ा पाएंगे, जिसका सीधा फायदा व्यापार करने वालों को होगा।
-शशांक दुग्गल, अध्यक्ष, भाजपा मंडल जीरकपुर।