मार्शल आर्ट में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले युवा खिलाड़ी को किया सम्मानित
खरड़। दशमेश नगर खरड़ के निवासी युगराज सिंह कालेगा ने मार्शल आर्ट में 36 घंटे का वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिये उन्हें डॉक्टर रघवीर सिंह बंगड़ ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। खिलाड़ी के कोच महिपाल आर्या ने बताया कि वह युगराज सिंह को जिम की ट्रेनिंग देता है। उन्होंने बताया कि इस खिलाड़ी की मेहनत को देखते हुए उसे मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग दी गई और आज इस नौजवान ने अपनी मेहनत के बल पर मार्शल आर्ट वेपन नाक नऊन चक 37 घंटे लगातार चला कर 36 घंटे का पुराना रिकार्ड तोड़ा है। युगराज सिंह ने कहा कि सात दिसंबर 2018 को 4.20 मिनट पर मार्शल आर्ट वेपन नऊन चक शुरू करके 8 दिसंबर 2018 को शाम 5.30 बजे खत्म किया था। डॉक्टर रघवीर सिंह बंगड़ ने कहा कि हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो हमारे देश का नाम रोशन का सकें। हमारी सरकारों को भी चाहिये कि ऐसे खिलाड़ियों की आर्थिक तौर पर मदद की जाये ताकि यह खिलाड़ी आगे बढ़ सकें।