लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए गमाडा ने उठाया कदम
प्रोजेक्ट में गमाडा नोडल एजेंसी के रूप में करेगी काम, लोगों का होगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पोर्ट्स कांप्लेक्सों के बाद अब गमाडा की गोल्फ रेंज भी एक प्राइवेट कंपनी द्वारा चलाई जाएगी। गमाडा ने लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह फैसला लिया है। वहीं, गमाडा इस प्रोजेक्ट में नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी। वहीं, गमाडा को उम्मीद है कि इससे रेंज के स्तर में बढ़ोतरी होगी। वहीं, रेंज से कई लोग जुड़ेंगे। गमाडा ने को एक तय मानक दिए हैं, जिसका कंपनी को पूरी तरह से पालन करना होगा।
जानकारी के मुताबिक गमाडा द्वारा सेक्टर-65 स्थित गोल्फ रेंज लगभाग 11 एकड़ रकबे में रेंज बनाई गई है। रेंज की लोकेशन काफी अहम है। यह चंडीगढ़ सीमा पर स्थित है। वहीं, पंचकूला वालों के लिए भी यहां आना आसान है। वहीं, गोल्फ रेंज पूरी तरह से फ्लडलिट ड्राइविंग रेंज व गोल्फ अकेडमी की सुविधा भी है। गोल्फ की खेल सुविधाओं से अलावा रेंज में खेलों की ओर सर्दियों व गर्मियों के लिए स्वीविंग पूल, जिमनेजियम व कार्ड रूम है। इससे अलावा यहां एक बार व रेस्टोरेंट, पार्टी हाल व एक परो शाप भी है। मौजूदा समय में गमाडा, रेंज के रख-रखाव व प्रबंधन की देखभाल कर रहा है। जबकि बाकी की सेवाएं जैसे कि कोचिंग प्रोग्राम, जिमनेजियम व रेस्टोरेंट को अलग-अलग प्राइवेट कांट्रेक्टरों/ओप्रेटरों द्वारा चलाया जा रहा है। रेंज के स्तर को अगले पेशेवर स्तर तक लेकर जाने के उद्देश्य के साथ व यहां दी जा रही अलग-अलग सेवाओं के ओवरलापिंग को दूर करने के लिए गोल्फ रेंज/अकैडमियों को चलाने को यह जिम्मा उठाया है।
चार कंपनियों में हुई टक्कर
गोल्फ रेंज में विकसित की गई शानदार सहुलियतों को ध्यान में रखते हुए गमाडा ने चार कंपनियों से आवेदन मांगे थे। इस दौरान सबसे अधिक कीमत 27 लाख की प्रत्येक वर्ष की बोली लगाई गई। रेंज में दी जा रही सभी सहुलियतों का प्रबंधन एक सिंगल एजेंसी को दिया गया है। जिसके साथ रेंज का संचालन बेहतर होगा। एजेंसी के साथ लीज का समय 10 वर्ष का होगा। एजेंसी द्वारा गोल्फ की कोचिंग, जिम बार व रेस्टोरेंट चलाने के लिए पेशेवर स्टाफ करवाने से अलावा रेंज में सिक्योरिटी व हाउसकीपिंग का प्रबंध भी किया जाएगा।