फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान जानेंगे खेती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब किसान जानेंगे खेती के गुर
विज्ञापन

चप्पड़चिड़ी में 29 मार्च को आयोजित किया जाएगा किसान मेला
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग की ओर से आत्मा प्रोग्राम के तहत किसानों को आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए चप्पड़चिड़ी में 29 मार्च को जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल फतेहबुर्ज के पास सुबह नौ बजे शुरू होगा। इस मौके पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें खेती से जुड़े सामान को प्रदर्शित किया जाएगा। इस बारे में मुख्य खेतीबाड़ी अफसर परमिंदर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय किसान मेले में करीब 800 कृषक हिस्सा लेंगे। मेले में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू मुख्य मेहमान होंगे, जबकि विभाग के डायरेक्टर खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग डॉ. जसबीर सिंह मेले की प्रधानगी करेंगे। मेल का शुभारंभ डीसी गुरप्रीत कौर सपरा करेंगी। वहीं, ज्वाइंट सेक्रेट्री खेतीबाड़ी राकेश वशिष्ट मेले में विशेष मेहमान होंगे।
विज्ञापन

मुख्य खेतीबाड़ी अफसर ने कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए विभाग प्रयत्नशील है। मेले का उद्देश्य किसानों को खेतीबाड़ी में तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है। मेले संबंधी रजिस्ट्रेेशन और प्रदर्शनी सुबह दस बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें