फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली वालों से पांच सौ, बाहर वालों से एक हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली वालों से 500, बाहर वालों से एक हजार
विज्ञापन

फ्यूनरल वैन के रेटों का मामला गर्माया, सरकार व डीसी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
नगर निगम की ओर से सीमा के बाहर के लोगों से फ्यूनरल वैन का किराया एक हजार रुपये लेने का मामला गर्मा गया है। इस मामले में बलौंगी निवासी बीसी प्रेमी ने सरकार और डीसी की पत्र लिखकर इसमें सुधार करने की मांग की है। वरना लोगों को मजबूरी में संघर्ष की राह पर आना पड़ेगा।
रविवार को बलौंगी गांव निवासी बीसी प्रेमी ने श्मशान घाट का दौरा किया। इस दौरान उनके ध्यान में आया कि श्मशान घाट पर मोहाली नगर निगम ने फ्यूनरल वैन भेजने के लिए रकम तय की हुई है। नगर निगम की सीमा में वैन का किराया 500 और सीमा से बाहर एक हजार रुपये वसूले जाते हैं। उन्होंने बताया कि गांव बलौंगी श्मशान घाट के बिलकुल साथ सटा है और नगर निगम की सीमा में नहीं है। इस गांव में अधिकतर लोग बाहर से आकर बसे हुए हैं। मोहाली सीमा से सटे होने के बावजूद गांव के लोगों से एक हजार रुपये वसूले जाते हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि इस मामले में लोगों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलौंगी पर दिया जाए ध्यान
सरकार को लिखे गए पत्र में बीसी प्रेमी ने कहा है कि गांव बलौंगी मोहाली के साथ बसा हुआ है। इसके बावजूद गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें