खरड़। खरड़-चंडीगढ़ रोड पर आज सुबह मनाली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अपने आगे जा रही आलुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया इस दुर्घटना में 12 टूरिस्ट घायल हो गए। टेंपो ट्रैवलर में कुल 20 टूरिस्ट सवार थे। वे लोग केरल से मनाली घूमने के लिए आए हुए थे। आज मनाली से लौट रहे थे। उनको मोहाली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी। हिमाचल प्रदेश का टेंपो ट्रैवलर ड्राइवर की अचानक आंख लगने की वजह से यह हादसा हुआ है। खरड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट को इलाज के लिए खरड़ अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटना के रास्ते के वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।