फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कासो ऑपरेशन के दौरान 12 संदिग्ध हिरासत में, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वॉर अगेंस्ट ड्रग्स के तहत नशे को जड़ से खत्म करने के लिए मोहाली में स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला के नेतृत्व में बलौंगी में विशेष चेकिंग अभियान कासो चलाया गया। इस दौरान पूछताछ के लिए 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन


ऑपरेशन कासो में करीब 280 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इनमें एक एसपी, नौ डीएसपी, तीन ट्रैफिक प्रभारी और 254 अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल हुए। इस मौके पर अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आज सिर्फ मोहाली ही नहीं बल्कि पंजाब के 25 जिलों और तीन कमिश्नरेट के अंतर्गत 228 हॉट-स्पॉट इलाकों में चलाया गया।

आपरेशन के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शमशेर सिंह उर्फ गुरी को 8.78 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया जो कि तरनतारन का रहने वाला है। वह बलौंगी में पीजी के तौर पर रह रहा था। इसी दौरान दिलबाग सिंह को 18 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जुझार नगर के आरोपी पवन कुमार को चोरी की प्लेटिना मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान ऑपरेशन में रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी मोहाली दीपक पारीक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें