मोहाली। जिले में मंगलवार को 12 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं, जबकि तीन लोग संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसी ईशा कालिया ने बताया कि जिले में अभी तक 95558 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 94299 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि अभी तक 1147 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। सोमवार को आए मामलों में मोहाली से दो और ढकोली से एक केस शामिल है। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है और जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 112 हो गई है।