मोहाली। जिले में 28 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए जबकि 12 कोरोना संक्रमित हो गए। मामले की पुष्टि डॉ. ईशा कालिया ने की। उन्होंने बताया कि सोमवार को संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। जिले में अभी तक 95446 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं, जिनमें से 94037 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1144 लोग जान गंवा चुके हैं। सोमवार को आए मामलों में 6 मोहाली से, 4 ढकोली से, एक घड़ूआं और एक खरड़ से है।