फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 11वां इंडिया इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूआं में दो दिवसीय 11वां इंडिया इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल-2026 धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। यह फेस्टिवल इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष फेस्टिवल की थीम है एक दुनिया, अनेक संस्कृतियां जिसमें 33 देशों के 350 से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

फेस्टिवल के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर और राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और आईसीसीआर की डायरेक्टर जनरल नंदिनी सिंगला मौजूद रहे। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण बताया। पहले दिन की प्रस्तुतियों में कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मलेशिया और भारत के पारंपरिक नृत्य और संगीत को दर्शाया गया। लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल ग्रुप, ओश रीजनल फिलहारमोनिक और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न देशों के कलाकारों ने अपने देशों की लोक कला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें