फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में 1़ 160 ग्राम सुल्फा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने 14 अगस्त की रात दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 160 ग्राम सुल्फा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेपी-2 अस्पताल के पास गश्त के दौरान पुलिस ने दुर्गेश उपाध्याय और तोइब को काले बैग में नशा बेचते देखा। पुलिस को देखकर वे मोटरसाइकिल से भागने लगे। नशे में वे सड़क पर गिर गए और पुलिस ने उन्हें पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान दुर्गेश उपाध्याय निवासी बहलाना चंडीगढ़ और तोइब निवासी लखनौती कलां, सहारनपुर के रूप में हुई। उनके बैग से सुल्फा, सिल्वर पेपर और लाइटर मिला। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह तूर ने बताया कि पुलिस अब नशे के नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें