फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहा पंवन बंसल को टिकट मिले या उन्हें दोनों जनता के लिए काम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कोटे से चंडीगढ़ एमपी टिकट के लिए किया आवेदन : नवजोत कौर
विज्ञापन

कहा- पंवन बंसल को टिकट मिले या उन्हें, दोनों जनता के लिए काम करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि वह महिला कोटे से चंडीगढ़ एमपी की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। वह सोमवार को जीरकपुर-पटियाला रोड पर स्थित एक होटल में वेलेेंटाइन डे के उपलक्ष्य में रखी गई पार्टी में पहुंची थीं। बाद में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लिए कुछ करना चाहती हैं और इसके लिए चंडीगढ़ का हाथों में होना बहुत जरूरी है। यूटी से महिला कोटे में उन्होंने टिकट के लिए अप्लाई किया है। उन्होंने कहा कि औरतों को राजनीति में आना चाहिए और उन्हें आरक्षित कोटा मिलना चाहिए। साथ ही कहा कि यदि पवन बंसल को टिकट मिलती है तो वह उनके लिए काम करेंगी और अगर उनको टिकट मिलती है और तो बंसल उनके लिए काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह परिवारवाद नहीं, वह हरसिमरत और मजीठिया की तरह किसी राजनीतिक दल के मुखिया की रिश्तेदार नहीं बल्कि खुद संघर्ष कर राजनीति में आई हैं।

बड़ी सौगात दिलवाने में असमर्थ रहीं खेर
नवजौत कौर ने किरण खेर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार में चंडीगढ़ की एमपी रहते हुए वे क्षेत्र के लिए कोई बड़ी सौगात दिलवाने में असमर्थ रही हैं। खेर यहां फिल्म सिटी तक लाने में असमर्थ रहीं। इससे युवकों का रोजगार का हक मारा गया। उन्होंने कहा कि यदि उनको यहां से एमपी की टिकट मिलती है तो वह जीत कर यहां विश्व स्तर की यूनिवर्सिटी लेकर आएंगी। कौर ने एसएसए / रमसा आदर्श मॉडल अध्यापक को पक्का करने के नाम पर तनख्वाहों में बड़ी कटौती करने के फैसले और उनके साथ की जा रही धक्केशाही की निंदा की और आशा प्रकट की कि 28 फरवरी को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनकी मुलाकात में मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में हुआ करोड़ों रुपये का निवेश
नवजौत कौर ने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक और व्यापारिक नीति के कारण निजी निवेश बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद पंजाब में एनआरआई की ओर से करोड़ों रुपये का निवेश हुआ। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान मेडिकल टूरिज्म पर केंद्रित है और लगातार विदेशों में बैठे इंडस्ट्रलिस्ट पंजाबियों के साथ संपर्क में हैं जिनके मन में पंजाब के लिए कुछ करने की चाहत है। उन्होंने पूर्व एमएलए को मिल रही बेतहाशा पेंशन पर हैरानी व्यक्त करते कहा कि उनको भी अभी ही पता चला है जिसकी लिमिट निर्धारित होनी चाहिए। कौर ने आरोप लगाया कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पद की गरिमा को गिरा दिया है और अब 2019 में अपनी हार नजर आती देख, वह राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ ईडी और सीबीआई की दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें